6 Gadgets That Will Give You Real Superpowers

            दोस्तों, सुपर-हीरो मूवीस देखना किसे पसंद नहीं। और हो भी क्यों न उनमे सुपरपावर्स का यूज़ जो किया जाता है। पर क्या इन सुपर पावर्स को हम भी यूज़ कर सकते है।
            आज हम बात करेंगे फायरशूटर की जिससे आप अपने हाथो से फायर बॉल्स छोड़ सकते है,
थर्मल कैमरा जिससे आप दिवार के पीछे देखसकते है, इनविज़िबल क्लॉक जिससे आप गायब हो सकते है और एक आर्म बैंड जिससे आप टेक्नोलॉजी को अपने हाथो के मूवमेंट से ऑपरेट करसकते।

  Elements:

  • Pyro Mini Fire Shooter
  • BOBLOV Night Vision Camera
  • Personal Vacuum-Assisted Climber
  • Seek Thermal XR Camera
  • Myo Gesture Control Armband
  • Invisibility Cloak

06. Pyro Mini Fireshooter

Pyro Mini Fireshooter

            दोस्तों अगर आप भी सुपर हिरोस के जैसे अपने हाथो से फायर बॉल्स छोड़ना चाहते है तो आप पायरो फायर शूटर  के साथ ऐसा कर सकते, पायरो फायर शूटर, स्पाइडरमेन के जाल फेकने वाले प्रिंसिपल पर काम करता है, फर्क सिर्फ इतना है की यहाँ आप जाल की जगह फायर बॉल्स फेकते है।
            आप इसे वाच के जैसे अपने हाथो में पहन सकते है और ये आप की हथेली से 10 फ़ीट दूर तक फायर बॉल्स को शूट कर सकता है। आपकी जगह कोई और भी, आप से दूर खड़ा होकर, इसके वायरलेस रिमोर्ट से फायर बॉल्स शूट कर सकता है। शायद यही ट्रिक मेजिक्शन्स यूज़ करते आये है।
            इसका यूज़ सिर्फ प्रोफेशनल मैजिशियन ही करते रहे है,पर में ऐसा कोई कारन नहीं देखता जिससे आप इसका यूज़ नहीं कर सके।
पायरो मिनी फायरशूटर इसके बनाने वाली कंपनी की वेबसाइट पर 10,000rs. में अवेलेबल है।

05. BOBLOV Night Vision Camera

            क्या आप किसी सुपर हीरो की तरह अंधेरे में देख सकते है। शायद नहीं, पर आप नाईट विज़न कैमरा के साथ अंधेरे में देख सकते है।
            नाईट विज़न कैमरा एक इंफ्रारेड इल्लुमिनटोर है। जिसके साथ आप फुल्ली डार्क मोड में काम करसकते है। आप इसके साथ पूरी अंधेरी जगह पर, 450 फ़ीट तक देख सकते है। आप इस कैमरा को दिन और रात दोनों में यूज़ कर सकते है। ये कैमरा स्पेश्यली नाईट वाइल्ड लाइफ को एक्स्प्लोर करने के लिए बनाया गया है। पर आप इसे कई तरह से यूज़ कर सकते है।
            ये कैमरा ऐमज़ॉन और अली एक्सप्रेस पर 10,000 से 11,000 हज़ार में अवेलेबल है।

04. Personal Vacuum-Assisted Climber

Personal Vacuum-Assisted Climber
            दोस्तों, अगर आप दिवार पर चढ़ना चाहते है। तो पर्सनल वैक्यूम असिस्टेड क्लैम्बर के साथ चढ़ सकते है, ये टेक्नोलॉजी मिलिट्री के लिए डेवलप की गई है।
            इसमें क्लैम्बर के हाथो में पैडल्स होते है, जो की एक सुपर पावर वैक्यूम से कनेक्टेड होते है। और वैक्यूम के खिचाव की पावर से इसे यूज़ करने वाला एक रियल लाइफ सपर हीरो की तरह दिवार पर चढ़ता है। इसके पैडल्स 700 पाउंड्स वेट को होल्ड कर सकते है।
            पर्सनल वैक्यूम सिर्फ US मिलेटरी के लिए ही बनाया गया है। ये पब्लिक के लिए अवेलेबल नहीं है।

03. Seek Thermal XR Camera

            दोस्तों, आप सीक थर्मल एक्स.आर. कैमरा को किसी भी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते है। अब आप ये पूछेंगे की हमे थर्मल कैमरा की क्या ज़रूरत है। भूतो को देखने के लिए।
नहीं,
            ये कैमरा कॉन्ट्रैक्टर्स  और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के काम का है। वो इसे दिवार के पीछे के डैमेज, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट और वाटर लिकेजिंग को डिटेक्ट करने में यूज़ करते है।
            और अगर आप कंस्ट्रक्शन वर्कर नहीं है। तो आप इसे दूसरी तरह से भी यूज़ कर सकते है अगर किसी का आप पर क्रश है और उनका बॉडी टेम्प्रेचर आपके करीब आने से बदलता है। इसकी कीमत 12 से 15 हज़ार है।

02. Myo Gesture Control Armband

Myo Gesture Control Armband
            दोस्तों, आप को लूसी मूवी का वो सीन याद है, जिसमे लूसी अपनी ऊँगली उठा कर पुलिस वालो को बेहोश कर देती है
            या ब्रूस ऑलमाईटी का वो सीन जिसमे जिम कैरी चाँद को अपने हाथो से बड़ा करता है।
मैं यहाँ ऐसा कुछ नहीं बताने वाला जिससे आप चाँद बड़ा कर सके या फिर लोगो को इस तरह से कंट्रोल कर सके। हम यहाँ बात करने वाले है एक ऐसे गैजेट के बारेमे जो आपके हाथो के मसल्स में होने वाले मोशन से वायरलेस्ली एंड्राइड डिवाइसेस, लैपटॉप, कंप्यूटर गेम्स, ड्रोन्स, VR और कई डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है।
            आप इसके साथ अपने हाथ को आगे और पीछे की तरफ करके विडियो को रिवाइंड या फॉरवड कर सकते है।
            आप इसके साथ अपने बॉस के इम्प्रेस करने के लिए एक शानदार प्रेजेंटेशन भी देसकते है या  ड्रोन को अपने हाथो के मूवमेंट के हिसाब से उड़ा सकते है।
दोस्तों, ये गैजेट थोड़ा एक्सपेंसिव है इसकी कीमत 889$ है और ये गैजेट अलीएक्सप्रेस और ऐमज़ॉन पर अवेलेबल है।

01. Invisibility Cloak

Invisibility Cloak

            दोस्तों आपने हैरी पॉटर का वो सीन तो ज़रूर देखा होगा जसमे हैरी को एक इनविजिबल क्लोक मिलता है और वो इसे ओढ़ कर गायब हो जाता है।

पर क्या ये रियल लाइफ में पॉसिबल है???
हाँ ये पॉसिबल है,
            जापानीज साइंटिस्ट ने ऐसा ही कुछ डेवेलोप किया है। ये इन्वेक्शन एन्सिएंट मैजिक ट्रिक जैसी तो नहीं है पर ये रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी पर काम करता है। मतलब क्लॉक एक थिन फ्लेक्सबल स्क्रीन होती है जो
क्लॉक के पीछे लगे कैमरा की इमेज को प्रोजेक्ट करती है और ये एक पारदर्शिता का इल्यूजन पैदा करता है।
ये टेक्नोलॉजी मार्केट में कब तक आएगी फ़िलहाल  इसकी कोई इनफार्मेशन अवेलेबल नहीं है।


Comments